सादाबाद: बरौस टोल प्लाजा के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक हुए घायल, उपचार जारी
खंदोली क्षेत्र के रहने वाले दो युवक अंकुश और मोनू सादाबाद से वापस अपने गांव लौट रहे थे। बरौस टोल प्लाजा के पास पीछे से आई तेज गति कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है।