लैलूंगा: लैलूंगा में अंतरराज्यीय उठाईगिरी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बैंक के बाहर करते थे रेकी
रायगढ़ पुलिस ने लैलूंगा क्षेत्र में सक्रिय अंतरराज्यीय चोरी-लूट गिरोह का खुलासा किया है। आरोपी अरविंद नट को रेकी करते समय गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी फरार है। गैंग बैंक से पैसे निकालने वालों को निशाना बनाकर लाखों की वारदातें करता था।