भीलवाड़ा: नगर निगम व पंचायतीराज चुनाव से पहले AAP का चुनावी बिगुल, भीलवाड़ा से रणजीत सिंह कारोही ने मैदान में उतरने की घोषणा की
भीलवाड़ा। नगर निगम और पंचायतीराज चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने राजस्थान प्रदेश में अपनी चुनावी गतिविधियों को तेज कर दिया है। पार्टी ने “आप आपरे साथे” नारे के साथ आमजन तक पहुंचने की रणनीति अपनाते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए आगामी चुनावों में मजबूती से उतरने की औपचारिक घोषणा की।