सैदपुर: नंदगंज पुलिस ने मुठभेड़ में कुख्यात मुख्तार को मारी गोली, बाहरी बड़े अपराधों के साथ दहेज हत्या का भी है आरोपित
नंदगंज थानाक्षेत्र में बीती देररात पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में वांटेड अपराधी मुख्तार खान पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। उसके विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में कई गम्भीर मुकदमे दर्ज हैं।