स्याना: तहसील कार्यालय परिसर में भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Siyana, Bulandshahr | Jul 27, 2026
तहसील कार्यालय परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सोमवार को दर्जनों संगठन के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय परिसर में पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया।