बांसवाड़ा: जवाहर पुल स्थित अग्रसेन चौराहे का लोकार्पण किया गया, अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई
अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन सोमवार दोपहर 3 बजे किया गया। जयंती की शुरुआत विशाल शोभायात्रा से हुई, जिसमें समाज की महिलाओं ने अग्रसेन एवं मां माधवी की आकर्षक झांकियां सजाकर प्रस्तुत की। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अग्रसेन चौराहे पर पहुंची, जहां अग्रसेन चौराहे का लोकार्पण किया गया।