बांसवाड़ा: उमराई गांव स्थित मां त्रिपुरासुंदरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि में नंगे पैर पहुंचे, शुभ मुहूर्त में हुई घटस्थापना
शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व सोमवार से शुरू हो गया है।उमराई गांव में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूरे विधि-विधान और अभीजीत मुहूर्त के साथ सोमवार दोपहर 12बजे घटस्थापना की गई।इस पावन अवसर पर माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता सुबह से ही लगना शुरू होगया था।नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारीभीड़ रही।