संभल: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर मिशन शक्ति के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान में स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति के तहत प्रभावी जागरूकता व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी और प्रभारी पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह मौजूद रहे। जिन्होंने साहसिक कार्य करते हुए समाज में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया उनको प्रशंसित पत्र व सम्मान देकर उत्सावर्धन किया।