शाहजहांपुर: वृद्धाश्रम में आयोजित विधिक शिविर में बुजुर्गों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को बनतारा वृद्धाश्रम में ‘वृद्धजनों के अधिकार‘ पर एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज विष्णु कुमार शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अपेक्षा सिंह ने की। उन्होंने बुजुर्गों को ‘माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम, 2007‘ की विस्तृत जानकारी देते