बरियातु: बारियातू थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
बारियातू थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बालूमाथ एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह ने की।जबकि संचालन थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने किया। बैठक में एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों बुद्धिजीवियों, ग्रामीणों से कहा कि पर्व के दौरान किसी प्रकार के सोशल मीडिया के अफवाहों से बचने की जरूरत है।