हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में ससुरालीजनों ने बहू को पीटकर घर से निकाला
वार्ड संख्या 15 की निवासी एक महिला ने पति, ससुर,जेठ, जेठानी पर मारपीट करके घर से निकाल देने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है। कस्बे के वार्ड संख्या 15 की निवासी ज्योति शर्मा ने पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसे पति, ससुर, जेठ, जेठानी ने मारपीट करके जेवर आदि छीनकर घर से निकाल दिया है।