आगरा: डीडी होटल के पास दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Agra, Agra | Jan 20, 2026 जलेसर रोड पर डीडी होटल के सामने दबंगों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा। लाठी-डंडों और हथियारों से किए गए जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना थाना ट्रान्स यमुना के टेड़ी बगिया क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।