झांसी: शादी समारोह में की गई हर्ष फायरिंग वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल मामला झांसी के सदर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है
Jhansi, Jhansi | Mar 14, 2024 वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि डीजे बजता हुआ जा रहा है पीछे कुछ लोगों की भीड़ है। इतना ही नहीं एक युवक छोटी दीवार पर खड़ा हुआ था और उसके हांथ में बंदूक थी। गाना बज रहा था जिसकी धुन पर युवक ने बंदूक से फायरिंग की और फिर डांस करने लगा। यह वीडियो कब का है यह स्पष्ट नहीं हो सका। लेकिन हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर आज जमकर वायरल हो रहा है।