झांसी: GRP, RPF,क्राइम ब्रांच ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से महिला सहित दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Mar 13, 2024 ट्रेनों में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को जीआरपी, आरपीएफ एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन से दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर सुनील और शांति को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14.363 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।