बहेड़ी: नारायण नगला के नजदीक किच्छा नदी के पुराने पुल के पास से आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
बहेड़ी पुलिस के मुताबिक रात्रि गश्त के दौरान करीब 12 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक अंकित सिंह बघेल के साथ पुलिस टीम ने कारवाई करते हुए बहेड़ी थाना क्षेत्र के नारायण नगला के नजदीक किच्छा नदी के पुराने पुल के पास से 315 के अवैध तमंचे एवं एक कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।