अथमलगोला: अथमलगोला निवासी मंडल कुमार एक देसी कट्टा और 5 कारतूस के साथ गिरफ्तार
अथमलगोला थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को पुलिस ने शनिवार की शाम करीब 5 बजे गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और 5 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अथमलगोला निवासी मंडल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा तथा पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया गया है।