ग्राम पंचायत परसवाह के ग्रामीणों ने मंगलवार को तीन बजे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शाश्वत मीना से भी मुलाकात कर पंचायत की अनियमितता बताई। ग्रामीणों का आरोप है कि मृत व्यक्तियों के नाम पर जन्म प्रमाणपत्र लगाकर 3 से 4 हजार रुपए तक की राशि पंचायत खाते से निकाल ली गई है।