आगरा: पुलिस लाइन स्थित सभागार में तीन नए कानून को लेकर राज्य सेवा अभियोजन अधिकारियों ने पुलिस विवेचको के साथ की बैठक
Agra, Agra | Jun 16, 2024 देश में 1 जुलाई से नए तीन आपराधिक कानून लागू होने से पहले पुलिस लाइन स्थित सभागार में राज्य सेवा अभियोजन अधिकारियों ने पुलिस विवेचकों के साथ एक बैठक की। जिसमें पुलिसकर्मियों को लागू होने वाले तीन नए अपराधिक कानून के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई। इस मौके पर तमाम अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।