कोंडागांव: विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न हुई
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी में जीवन दीप समिति की सामान्य सभा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल, श्रीमती भगवती नेताम उपस्थित रहे।