शिवपुरी नगर: कमालपुर में घर में घुसकर युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर 3 लोगों ने परिवार पर हमला किया
कमालपुर गांव की रहने वाली महिला ने बताया की वह अपने घर पर थी। तभी गांव का ही रामेंद्र लोधी आया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो 3 लोगों ने उसकी एवं उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने थाने पर की, पर सुनवाई ना होने के चलते आज बुधवार की दोपहर 3 बजे एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।