शिवपुरी नगर: सतनवाड़ा में जमीनी विवाद के चलते तीन लोगों ने महिला के साथ की मारपीट, थाने में सुनवाई न होने पर एसपी से की शिकायत
सतनवाड़ा गांव की रहने वाली महिला कविता जाटव पत्नी सुरेश जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की उसकी जमीन को गांव के ही कुछ जोत रहे हैं। जिसका उसने विरोध किया तो 3 लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने थाने पर की पर सुनवाई ना होने के चलते आज बुधवार की दोपहर 2 बजे एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।