मोकामा: मरांची थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Mokameh, Patna | May 18, 2025 मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई आसूचना संकलन के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस टीम ने छापेमारी कर इन अभियुक्तों को दबोच लिया। इस बात की जानकारी रविवार को शाम 6 बजे थाना से प्राप्त हुई।