कासगंज: कासगंज में दो दिवसीय यातायात अभियान के तहत 225 वाहनों के चालान, 2 वाहन किए गए सीज
यातायात पुलिस ने जनपद में चलाए गए दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 225 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹6.73 लाख का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया। अभियान के दौरान 2 वाहनों को सीज भी किया गया। प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में मालगोदाम चौराहा सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग की गई।