करनाल: जिला परिषद के कार्यालय में सीईओ ने पोस्टल बैलेट की तैयारियों को लेकर बैठक ली
Karnal, Karnal | Sep 20, 2024 जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए जिला में पोस्टल बैलेट की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सीईओ गौरव कुमार ने जिला मे गठित 6 टीमों को उनके कार्य बारे विस्तारपूर्वक प्रशिक्षित किया।