जगदीशपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर अपराध रोकने के लिए रोको टोको अभियान चलाया गया
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु भागलपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में आज रोको टोको अभियान चलाया गया रोको टोको अभियान के दौरान आने जाने वाले फोर व्हीलर व टू व्हीलर गाड़ियों की सघन तलाशी ली गई इस दौरान गाड़ियों के कागजात को भी चेक किया गया।