शिवपुरी: सिरसौद बस स्टैंड पर बच्चों को ले जाने की कोशिश, दो घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत
शिवपुरी जिला के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसौद कुरियाना बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे दो अलग-अलग घटनाओं में मासूम बच्चों को ले जाने के प्रयास सामने आए हैं।पहली घटना में ममौनीकलां निवासी नीलम लोधी अपनी दुकान पर 10 माह के बेटे के साथ थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में खेल रहे बच्चे को उठाकर ले जाने लगा। नीलम की नजर पड़ते ही उसने शोर मचाया और।