सुल्तानपुर: यूपी यूथ एसोसिएशन ने 62 महिलाओं को सम्मानित किया, डॉ. पल्लवी तिवारी सहित अन्य को मिला नारी शक्ति सम्मान
उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला अपराध उन्मूलन दिवस की पूर्व संध्या पर 'नारी शक्ति सम्मान समारोह – 2025' का आयोजन किया। यह समारोह सोमवार को शाम 4 बजे से 8 बजे तक लखनऊ के सहकारिता भवन, हजरतगंज में संपन्न हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश की 62 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉ. पल्लवी तिवारी, सहा