घोसी: कोरमा गांव में आपसी विवाद में दो लोग हुए जख्मी, पीएचसी घोसी में कराया इलाज
स्थानीय थाना क्षेत्र के कोरमा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दोनों का इलाज पीएचसी घोसी में कराया गया। घटना के संदर्भ में जख्मी सुधीर कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा उन्हें एवं संजू देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया।