बालोद: मुनाफे का झांसा देकर महिलाओं के नाम पर 17 बैंक-फाइनेंस कंपनियों से लिया लोन, किस्त बंद होते ही घर पहुंच रहे नोटिस
Balod, Balod | Aug 5, 2026 बालोद जिले के ग्राम नारागांव में महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से ऋण लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। गांव की दर्जनों महिलाओं ने अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और उनके नाम पर लिए गए ऋण से राहत दिलाने की मांग की।