*तीन लाख से अधिक दीयों से जगमगाया कोरिया*
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में पूरा कोरिया दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, समर्पण एवं जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिलेभर में 3 लाख से अधिक दीये प्रज्वलित किए गए।
झुमका ओपन थिएटर में 25 हजार से अधिक दीयों से साकार हुआ सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश।
ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, अमृत सरोवरों, चौक-चौराहों, घरों, संस्थानों और प्रमुख स्थलों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक दीप जलाकर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महराज, बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े, कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे।
एक दीया सेवा का,
एक दीया संकल्प का,
एक दीया विकसित भारत के नाम।
#SevaSankalpAbhiyan #आशीर्वाद_का_दीया #JanBhagidari #ViksitBharat2047