कोलायत: खातेदारी भूमि हड़पने के मामले में फर्जी दस्तावेजों से नामांतरण का आरोप, चार नामजद के खिलाफ कोलायत थाने में केस दर्ज
खातेदारी कृषि भूमि को फर्जी तरीके से हड़पने और राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में कोलायत पुलिस थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। पंजाब निवासी अनीता कौर पत्नी हरजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि उसकी खातेदारी कृषि भूमि को आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़प लिया गया।