मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के सनावद मे भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को मांगलिक भवन मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।जिसका दोपहर साढ़े बारह बजे अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।