मुज़फ्फरनगर: अकबरगढ़ में बेटे की करतूत से तंग आकर पिता ने पेड़ से लटककर गंवाई जान, लड़की लेकर फरार बेटे के कारण झेल रहा था उत्पीड़न
अकबरगढ़ निवासी 55 वर्षीय श्यामलाल का बेटा अरविंद 14 अक्टूबर को गांव की एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था। काफी तलाश करने के बाद उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था।बेटे की शर्मसार करने वाली इस करतूत ने श्यामलाल को बुरी तरह तोड़ दिया था।गांव के सामाजिक व पुलिस दबाव के चलते श्यामलाल बेहद तनाव से गुजर रहा था। जिस पर शामलाल ने पेड़ से लटक कर जंगल में आत्महत्या कर ली।