तालबेहट: तालबेहट कस्बे में शराबियों ने सरकारी रोडवेज बस के चालक के साथ की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
तालबेहट कस्बे में सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे ललितपुर से झांसी की ओर जा रही सरकारी रोडवेज बस की चालक के साथ तीन शराबियों ने बेवजह मारपीट कर दी। पीड़ित चालक के द्वारा कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया।वही कोतवाली पुलिस के द्वारा उक्त मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।