बथनाहा: बथनाहा भाजपा विधायक का व्हाट्सएप अकाउंट हुआ हैक साइबर पुलिस जांच में जुटी
सीतामढ़ी जिले के बथनाहा विधानसभा से बीजेपी के विधायक अनिल कुमार का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है साइबर फ्रॉड ने गलत तरीके से उनके व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर अपने कब्जे में ले लिया है और संदेश के माध्यम से लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं इस मामले की जानकारी खुद विधायक ने दी है फिलहाल साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।