बसना: बूटीपाली में अश्लील गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस किया दर्ज
बूटीपाली में अश्लील गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। सारंगढ़ क्षेत्र से बूटीपाली आए बारातियों के द्वारा घरातियों के साथ किसी मामले को लेकर अश्लील गाली गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है । प्रार्थी कन्हैयालाल साहू की रिपोर्ट पर 4 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है ।