बसना: बसना में आयोजित कृषक उन्नति योजना के तहत आदान राशि वितरण कार्यक्रम में विधायक संपत अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि
बसना में आयोजित कृषक उन्नति योजना के तहत आदान राशि वितरण कार्यक्रम में विधायक संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत आज किसानों को आदान राशि वितरण किया गया। उपरोक्त अवसर पर बसना में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संपत अग्रवाल ने किसानों को अपनी बधाई दी है ।