बसना: पिथौरा 108 वाहन में ड्यूटी में तैनात कर्मी का बैग चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ पिथौरा थाना में अपराध दर्ज
पिथौरा के 108 वाहन में ड्यूटी में तैनात कर्मी का बैग चोरी करने वाले आरोपी के खिलाफ पिथौरा थाना में अपराध दर्ज किया गया है । प्रार्थी भीमसेन पटेल ने आज बैग चोरी होने का अपराध दर्ज कराया है । 6 मार्च की रात्रि में बैग को रूम में रखकर ड्यूटी पर गया हुआ था , रात्रि में आरोपी भूपेंद्र कुम्भकार के द्वारा बैग चोरी कर लिया गया है । जिसमे मोबाइल सहित अन्य सामान थे ।