बसना: 64.880 किलोग्राम गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को तुमगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
64.880 किलोग्राम गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को तुमगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है । अरविंद कुमार त्रिवेदी पिता दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी निवासी माधवपुरा जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश के द्वारा ट्रैक्टर के गुप्त चेंबर में गांजा छुपा कर परिवहन कर रहा था, तुमगांव पुलिस ने ओवर ब्रिज के पास आरोपी को गिरफ्तार किया है ।