बेरो: बेड़ो प्रखंड के करांजी गांव में लू लगने से बच्ची की मौत
Bero, Ranchi | Jun 2, 2024 बेड़ो प्रखंड के करांजी गांव निवासी प्रमोद कुमार की सात वर्षीय बेटी माही कुमारी की लू लगने से मौत हो गयी। मृतक माही कुमारी सुबह 6 बजे सो कर उठी उस समय बिलकुल ठिक थी। घर के पास मे ही खेल रही थी और अचानक लू लगने से जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। आनन फानन में परिजन उपचार के लिये बेड़ो स्थित चिकित्सक के पास ले गए जहां जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।