बगोदर: बगोदर सह अंचल कार्यालय परिसर में भाजपा का धरना-प्रदर्शन
बगोदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भाजपा ने हेमंत सरकार की किसान विरोधी नीतियों, वादा खिलाफी एवं किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बुधवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।इसके पूर्व बगोदर बस पड़ाव स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाल कर नारे बाजे करते हुए बगोदर प्रखंड मुख्यालय पहुंचा,जहां धरना- में तब्दील हो गया।