बुंडू: भाकपा माले ने जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर वन विभाग बुण्डू के समक्ष किया आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन
Bundu, Ranchi | Jan 17, 2024 भाकपा माले ने पांचपरगना क्षेत्र में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक और वन विभाग की आपराधिक लापरवाही से हो रहे जान-माल के नुकसान पर वन विभाग बुंडू के समक्ष प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से गौतम मुंडा, अम्लकांत महतो, रामेश्वर मुंडा, ठाकुरा मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, जगेन मुंडा, लखिमनी मुंडा, सोमवारी मुंडा, सरला मुंडा, दुलाल मुंडा, दशरथ लोहरा, कालीपद मुंडा शामिल रहे।