नवाबगंज: बाराबंकी के गन्ना दफ्तर में भारतीय किसान यूनियन अंबावत ने विभिन्न समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी के गन्ना दफ्तर में भारतीय किसान यूनियन अंबावत के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार करीब 2 बजे धरना प्रदर्शन दिया गया। मौके पर पहुंची नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए प्रदेश प्रभारी राम केवल सिंह ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। वहीं अधिकारी द्वारा उक्त समस्याओं का संज्ञान लेते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु का आश्वासन दिया।