रेवदर: रेवदर के सिरोड़ी गांव के युवक ने ग्रहण की जैन साधु दीक्षा, हर्ष व भक्ति का माहौल, मुमुक्षु बने मुनिराज हीर्यणरत्नविजय
Reodar, Sirohi | Jun 28, 2026 रेवदर के सिरोड़ी गांव निवासी रेखा बेन एवं जितेंद्र कुमार संघवी के सुपुत्र मुमुक्षु हर्ष ने शुभ मुहूर्त में जैन साधु दीक्षा ग्रहण कर संयम मार्ग अपनाया। आचार्यश्री रविरत्नसूरीजी महाराज, आचार्यश्री जयेशरत्नसूरीजी महाराज एवं पन्यास प्रवर वैराग्यरत्नविजयजी महाराज की पावन निश्रा में उन्हें रजोहरण (ओघा) प्रदान कर दीक्षा विधि संपन्न कराई गई।