अंबिकापुर: अंबिकापुर केदारपुर में बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई की पिटाई, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई
अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत केदारपुर में बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई की बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। पीड़िता अपने भाई के साथ दवा लेने मेडिकल जा रही थी। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।