कासगंज: सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 59 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया
सदर तहसील में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 59 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को शेष शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए।