समस्तीपुर: टेढ़ा मिल्की गांव में शादी के दौरान मटकोर पूजा में बहस को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ की गई मारपीट
खानपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा मिल्की गांव की रहने वाली प्रमिला देवी ने बतायी कि उनके गोरिया में शादी के दौरान मटकोर का पूजा हो रहा था। उसी के दौरान उनके पुत्र से बहस हो गई। इसी के विवाद को लेकर प्रमिला देवी एवं उनके दो पुत्र अमरजीत कुमार एवं रंजीत कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।