समस्तीपुर: चांदोपट्टी गांव में बम्बा फैक्ट्री के समीप दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, 4 लोग हुए घायल
कर्पूरीग्राम थाना के चांदोपट्टी गांव स्थित समस्तीपुर-ताजपुर पथ पर सोमवार को बम्बा फैक्ट्री के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार युवक जख्मी हो गए। एक जख्मी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस टीम ने सभी को इलाज को ले सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी की मुफस्सिल थाना के मूसापुर के नीतीश कुमार व छोटू कुमार और कर्पूरीग्राम थाना के