समस्तीपुर: शंभू पट्टी में दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल, डायल-112 की पुलिस टीम ने इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल
समस्तीपुर जिले के शंभूपट्टी में दो बाइक के टक्कर में चार सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम में सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है। आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर के द्वारा सभी जख्मी लोगों का किया गया इलाज। एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।