समस्तीपुर: डढ़िया में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण सहनीअपने मामा राजीव सहनी एवं अपने पुत्र सोनू कुमार के साथ एक ही बाइक से मुजफ्फरपुर शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। लक्ष्मण सहनी बाइक लेकर डढ़िया पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। इस टक्कर में मामा भांजा एवं बच्चा जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।